Psalms 136
World English Bible (en) → IRV Hindi 2019 (hi)
- 1
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करुणा सदा की है।
- 2
जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
- 3
जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
- 4
उसको छोड़कर कोई बड़े-बड़े आश्चर्यकर्म नहीं करता, उसकी करुणा सदा की है।
- 5
उसने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
- 6
उसने पृथ्वी को जल के ऊपर फैलाया है, उसकी करुणा सदा की है।
- 7
उसने बड़ी-बड़ी ज्योतियाँ बनाईं, उसकी करुणा सदा की है।
- 8
दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
- 9
और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
- 10
उसने मिस्रियों के पहिलौठों को मारा, उसकी करुणा सदा की है।
- 11
और उनके बीच से इस्राएलियों को निकाला, उसकी करुणा सदा की है।
- 12
बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करुणा सदा की है।
- 13
उसने लाल समुद्र को विभाजित कर दिया, उसकी करुणा सदा की है।
- 14
और इस्राएल को उसके बीच से पार कर दिया, उसकी करुणा सदा की है;
- 15
और फ़िरौन को उसकी सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करुणा सदा की है।
- 16
वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करुणा सदा की है।
- 17
उसने बड़े-बड़े राजा मारे, उसकी करुणा सदा की है।
- 18
उसने प्रतापी राजाओं को भी मारा, उसकी करुणा सदा की है;
- 19
एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करुणा सदा की है;
- 20
और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करुणा सदा की है।
- 21
और उनके देश को भाग होने के लिये, उसकी करुणा सदा की है;
- 22
अपने दास इस्राएलियों के भाग होने के लिये दे दिया, उसकी करुणा सदा की है।
- 23
उसने हमारी दुर्दशा में हमारी सुधि ली, उसकी करुणा सदा की है;
- 24
और हमको द्रोहियों से छुड़ाया है, उसकी करुणा सदा की है।
- 25
वह सब प्राणियों को आहार देता है, उसकी करुणा सदा की है।
- 26
स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।