Psalms 120
World English Bible (en) → IRV Hindi 2019 (hi)
Key words
- 1
संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा, और उसने मेरी सुन ली।
- 2
हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
- 3
हे छली जीभ, तुझको क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?
- 4
वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे!
- 5
हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!
- 6
बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।
- 7
मैं तो मेल चाहता हूँ; परन्तु मेरे बोलते ही, वे लड़ना चाहते हैं!