1 Chronicles 8
World English Bible (en) → IRV Hindi 2019 (hi)
- 1
बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अश्बेल, तीसरा अहृह,
- 2
चौथा नोहा और पाँचवाँ रापा उत्पन्न हुआ।
- 3
बेला के पुत्र अद्दार, गेरा, अबीहूद,
- 4
अबीशू, नामान, अहोह,
- 5
गेरा, शपूपान और हूराम थे।
- 6
एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था)।
- 7
और नामान, अहिय्याह और गेरा (इन्हें भी बन्धुआ करके मानहत को ले गए थे), और उसने उज्जा और अहीहूद को जन्म दिया।
- 8
और शहरैम से हूशीम और बारा नामक अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद, मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए।
- 9
उसकी अपनी स्त्री होदेश से योबाब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या,
- 10
और मिर्मा उत्पन्न हुए। उसके ये पुत्र अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे।
- 11
और हूशीम से अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ।
- 12
एल्पाल के पुत्र एबेर, मिशाम और शामेद, इसी ने ओनो और गाँवों समेत लोद को बसाया।
- 13
फिर बरीआ और शेमा जो अय्यालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, और जिन्होंने गत के निवासियों को भगा दिया,
- 14
और अह्यो, शाशक, यरेमोत,
- 15
जबद्याह, अराद, एदेर,
- 16
मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बरीआ के पुत्र थे,
- 17
जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबेर,
- 18
यिशमरै, यिजलीआ, योबाब जो एल्पाल के पुत्र थे।
- 19
और याकीम, जिक्री, जब्दी,
- 20
एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल,
- 21
अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्र थे।
- 22
यिशपान, एबेर, एलीएल,
- 23
अब्दोन, जिक्री, हानान,
- 24
हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह,
- 25
यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्र थे।
- 26
और शमशरै, शहर्याह, अतल्याह,
- 27
योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्री जो यरोहाम के पुत्र थे।
- 28
ये अपनी-अपनी पीढ़ी में अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे।
- 29
गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था।
- 30
और उसका जेठा पुत्र अब्दोन था, फिर सूर, कीश, बाल, नादाब,
- 31
गदोर; अह्यो और जेकेर हुए।
- 32
मिक्लोत से शिमआह उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भाइयों के सामने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ।
- 33
नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मल्कीशूअ, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ;
- 34
और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।
- 35
मीका के पुत्र: पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज।
- 36
आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ, और यहोअद्दा से आलेमेत, अज्मावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा।
- 37
मिस्पे से बिना उत्पन्न हुआ, और इसका पुत्र रापा हुआ, रापा का एलासा और एलासा का पुत्र आसेल हुआ।
- 38
और आसेल के छः पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, इश्माएल, शरायाह, ओबद्याह, और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।
- 39
उसके भाई एशेक के ये पुत्र हुए, अर्थात् उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूश, तीसरा एलीपेलेत।
- 40
ऊलाम के पुत्र शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे-पोते अर्थात् डेढ़ सौ हुए। ये ही सब बिन्यामीन के वंश के थे।