Psalms 122
Alkitab Indonesia (id) → Urdu Bible (ur)
Key words
- 1
मैं ख़ुश हुआ जब वह मुझ से कहने लगे “आओ ख़ुदावन्द के घर चलें।”
- 2
ऐ येरूशलेम! हमारे क़दम, तेरे फाटकों के अन्दर हैं।
- 3
ऐ येरूशलेम तू ऐसे शहर के तरह है जो गुनजान बना हो।
- 4
जहाँ क़बीले या'नी ख़ुदावन्द के क़बीले, इस्राईल की शहादत के लिए, ख़ुदावन्द के नाम का शुक्र करने को जातें हैं।
- 5
क्यूँकि वहाँ 'अदालत के तख़्त, या'नी दाऊद के ख़ान्दान के तख़्त क़ाईम हैं।
- 6
येरूशलेम की सलामती की दुआ करो, वह जो तुझ से मुहब्बत रखते हैं इकबालमंद होंगे।
- 7
तेरी फ़सील के अन्दर सलामती, और तेरे महलों में इकबालमंदी हो।
- 8
मैं अपने भाइयों और दोस्तों की ख़ातिर, अब कहूँगा तुझ में सलामती रहे!
- 9
ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के घर की ख़ातिर, मैं तेरी भलाई का तालिब रहूँगा।