Psalms 120
Alkitab Indonesia (id) → Urdu Bible (ur)
Key words
- 1
मैंने मुसीबत में ख़ुदावन्द से फ़रियाद की, और उसने मुझे जवाब दिया।
- 2
झूटे होंटों और दग़ाबाज़ ज़बान से, ऐ ख़ुदावन्द, मेरी जान को छुड़ा।
- 3
ऐ दग़ाबाज़ ज़बान, तुझे क्या दिया जाए? और तुझ से और क्या किया जाए?
- 4
ज़बरदस्त के तेज़ तीर, झाऊ के अंगारों के साथ।
- 5
मुझ पर अफ़सोस कि मैं मसक में बसता, और क़ीदार के ख़ैमों में रहता हूँ।
- 6
सुलह के दुश्मन के साथ रहते हुए, मुझे बड़ी मुद्दत हो गई।
- 7
मैं तो सुलह दोस्त हूँ। लेकिन जब बोलता हूँ तो वह जंग पर आमादा हो जाते हैं।